Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जनसुनवाई में नागरिकों ने कलेक्टर आदित्य सिंह को बताई अपनी समस्याएं

2 min read
In the public hearing, the citizens met Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda News : जनसुनवाई में प्राईम सिटी कॉलोनी हरदा के निवासियों ने कलेक्टर सिंह से कालोनी में पहुँच मार्ग, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याओं के संबंध में कलेक्टर सिंह को बताया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में भमोरी के ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को ग्राम भमोरी से छोटा अबगांव मार्ग पर पुलिया निर्माण कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

मगरधा निवासी प्रीतम गौर ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर बताया कि पंचायत ने दुकान नीलामी की थी, नीलामी के बाद उसके द्वारा राशि जमा कर दी गई है। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत द्वारा दुकान पर कब्जा नहीं दिलाया गया है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जनपद पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

इसके अलावा ग्राम बम्हनगांव निवासी रामस्वरूप तिवारी ने कलेक्टर सिंह को बताया कि राजस्व अभिलेख में पटवारी ने उसके पेतृक मकान, जमीन और बाड़े के रिकार्ड में से उसका नाम हटा दिया है। राजस्व अभिलेख में संशोधन कर उसका नाम वापस जोड़ा जाए, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार खिरकिया को राजस्व अभिलेख में सुधार कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में नहालीकला निवासी देवीसिंह ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर शिकायत की कि न्यायालय के आदेश के बावजूद भी हुकुमसिंह राजपूत द्वारा उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने तहसीलदार सिराली को मामले की जांच कर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये।

What do you think?