Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा जिला रहा बंद किसानों को मिला व्यापारियों का पूर्ण सहयोग

2 min read
Harda district remained closed, farmers got relief
Text Size:

Harda News : हरदा जिले के किसानों ने आज अपनी मांगों को लेकर हरदा बंद रखा। इस दौरान हरदा के व्यापारी भी किसनों का पूर्ण सहयोग करते नजर आये। और सुबह से ही सब्जी दुध की दुकाने और मेडिकल खुले रहे बाकी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। ज्ञात हो कि बीते एक महीने से हरदा जिले के किसान सोयाबीन की फसल के दाम 6000 रू प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। अपनी इस मांग को लेकर ही आज हरदा जिले के किसानों ने जिले भर में बंद का अह्वान किया जिसमें जिले के व्यापारी भी किसनों के साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आये। और किसानों के सहयोग में पुरा बाजार बंद रखा गया।

बाजार बंद के दौरान पुरा बाजार और संडक़े दिन भर सुनी रही। लोग घरों से भी बहार कम ही निकलें। हरदा के बाजार पुरी तरह बंद रहा जो गिने चुने लोग अपनी दुकाने नहीं बंद कर रहे थे। किसानों के अलग-अलग समुह ने बाईक से घूम कर उनसे बाजार बंद करने की अपील कर रहे थे। लोगों ने किसानों की अपील को समझा भी और पूर्ण सहयोग भी प्रदान किया। इस दौरान देखा गया कि व्यापारी भी किसानों का सहयोग कर रहे थे और कुछ दुकाने खोलने वाले लोगों को आग्रह कर दुकान बंद करवा रहे थे।

किसानों का कहना है कि वर्तमान सरकार को किसानों की मजबूरी समझना चाहिए। आज सोयाबीन की फसल के जो भाव हैं उसमें किसानों को लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों के पास अगले सीजन की बोवनी करने लायक भी पैसे नही बचते है। किसानों ने कहा कि जिले के सम्पूर्ण किसान सोयाबीन का भाव 6000 रू प्रति क्विटल कराने की मांग को लेकर अलग-अलग आंदोलन और प्रर्दशन कर रहे है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जिसपर किसानों में गुस्सा देखा गया है।

किसानों का कहना है हम सोयाबीन का भाव 6000रू प्रति क्विटल करा कर ही दम लेगें। सरकार ने उनकी मांग को पूरा नही किया तो राजधानी में कुच करेंगे। वर्तमान में सोयाबीन की फसल का भाव 4850 रूपये प्रति क्विटल तय किया गया है, लेकिन किसान 6000 रू प्रति क्विंटल की मांग कर रही है।

What do you think?