Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

1 min read
Text Size:

Harda News :  सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं टॉप क्लास शिक्षा के लिये दिव्यांग छात्रवृत्ति के आवेदन आमंत्रित किये गये है। उप संचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं टॉप क्लास शिक्षा के लिये दिव्यांग छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन करने हेतु छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारम्भ कर दिया गया है। उपसंचालक सिंह ने बताया कि प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन 30 सितम्बर तक भरे जा सकते है। इसके अलावा पोस्ट मेट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर तक जमा किये जा सकते है। उन्होने बताया कि स्कॉलरशिप के आवेदन की पूर्ति करते समय परिवार के मुखिया का आय प्रमाण-पत्र, निःशक्तता दर्शाते हुए फोटो, जिला मेडिकल बोर्ड अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया निःशक्तता प्रमाण-पत्र की स्केन कॉपी तथा बैंक पासबुक अथवा क्रास चैक की स्केन कॉपी होना आवश्यक है।

What do you think?