Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : घर-घर नल कनेक्शन से पेयजल पहुंचाने के कार्य को शीघ्रता से करें पूर्ण तथा विलंब कर रहे ठेकेदारो पर हो कार्यवाही

1 min read
Work of providing drinking water through tap connection to every house
Text Size:

Harda News : जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शाह ने पेयजल योजनाओं संबंधी कार्यों की सतत निगरानी रखने एवं घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने तथा विलंब कर रहे ठेकेदारो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम की सभी बसाहटों को शामिल कर पेयजल योजनाओं के सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार हर सोमवार को पेयजल योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, ने की। बैठक में विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला जल स्वच्छता समिति के सदस्यगण, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पवनसुत गुप्ता, सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आर. एस. ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?