Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री सारंग ने दी शुभकामनाएँ

1 min read
Minister-in-charge Sarang extended greetings on Independence Day
Text Size:

Harda news : प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए अमर वीरों को याद कर उनके बलिदान को नमन करते हैं। आज हम जिस आजादी का आनंद ले रहे हैं, इसे पाने के लिये हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। मंत्री सारंग ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है तथा देश को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से देश और प्रदेश में भाईचारा और समरसता बनाये रखने की अपील भी इस अवसर पर की है।

What do you think?