Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : स्वतंत्रता दिवस समारोह हरदा जिले गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाए- कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
Independence Day celebrations held in a dignified manner in Harda district
Text Size:

Harda News : गुरूवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हरदा जिले में हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट में आयोजित अधिकारियों की बैठक में की। उन्होने इस अवसर पर निर्देश दिये कि स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाए। सभी कार्यालयों व स्कूलों में 15 अगस्त को सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण व राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी संबंधित अधिकारी सौंपे गये दायित्वों के संबंध में अभी से तैयारी करें। उन्होने मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था तथा पुरस्कार वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि मिडिल स्कूल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की जाए। उन्होने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को लाने, उन्हें शॉल, श्रीफल भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित करने के बाद वापस ससम्मान घर ले जाने की समुचित व्यवस्था की जाए।

What do you think?