Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वालों की स्मृति में मौन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की

2 min read
On Partition Horrors Remembrance Day during Partition
Text Size:

Harda News : भारत के विभाजन के दौरान जिन परिवारों के सदस्यों को प्राण न्यौछावर करने पड़े, उन परिवारों को नमन करते हुए ऐसे लोगों की स्मृति में हरदा के नगर पालिका सभाकक्ष में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिय़ा एवं अन्य पार्षदों ने शहीद गैलरी में देश की आजादी के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एसडीएम कुमार शानु देवडिय़ा व सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिय़ा भी मौजूद थे। इस अवसर पर देश के विभाजन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वालों की स्मृति में मौन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद गैलरी में विभाजन की विभीषिका प्रदर्शित करने वाले छायाचित्रों व तत्कालीन अखबारों की कतरनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में भारत के विभाजन की त्रासदी प्रदर्शित करने वाली फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिय़ा ने कहा कि सरकार ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का सराहनीय निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि देश के विभाजन के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले परिवारों के प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि यह होगी कि सभी देशवासी अपने राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिये मिलजुल कर कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने किया।

What do you think?