Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : नियमित पढ़ाई करें, समय पर सोये, समय पर उठे, परीक्षा को लेकर तनाव में न रहें-कलेक्टर आदित्य सिंह

2 min read
Study regularly, sleep on time, get up on time,
Text Size:

कलेक्टर आदित्य सिंह सिंह ने हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री के विद्यार्थियों से किया संवाद

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय में हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होने इस दौरान विद्यार्थियों से कहा कि नियमित पढ़ाई करें, समय पर सोये, समय पर उठे, परीक्षा को लेकर तनाव में न रहें। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा से पूर्व पर्याप्त रिवीजन करें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी व उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य व अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि यह समय लौटने वाला नहीं है। अत: अभी मन लगाकर हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा की तैयारी करें और अच्छे नम्बर प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बनायें। उन्होने कहा कि अगले एक-दो वर्ष यदि पढ़ाई में अच्छी मेहनत कर लेंगे तो भविष्य सुधर जायेगा। यदि अभी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया तो जिंदगीभर पछतावा रहेगा।

उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई संबंधी कोई भी समस्या हो तो बताएं। हर तरह की मदद पढ़ाई के संबंध में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जायेगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि लगभग सभी विषयों के पाठ्यक्रम पूर्ण हो गये हैं। विद्यार्थियों की एक्स्ट्रा क्लासेस स्कूल समय से पूर्व नियमित रूप से लग रही हैं।

 

What do you think?