Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह सिंह ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश

2 min read
Collector Aditya Singh addressed the citizens
Text Size:

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, संजीव नागू और सुश्री रजनी वर्मा तथा एसडीएम कुमार शानू देवडिय़ा और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में वार्ड नम्बर 17 के रहवासियों ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर पीने के पानी की समस्या बताई तथा पाईप लाईन व नल कनेक्शन दिलवाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नागरिकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में विक्रमपुर खुर्द निवासी विष्णुप्रसाद पाराशर ने कलेक्टर सिंह को रिकार्ड दुरूस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने एसडीएम खिरकिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में हीरापुर निवासी गुलाब सिंह ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर मकान के ऊपर से 11 के.वी. लाइन से जान का खतरा होने तथा लाइन के कारण आवास नहीं बन पाने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में टंकी मोहल्ला निवासी मानसिंह ने राशन नहीं मिलने के संबंध में कलेक्टर सिंह से शिकायत की, जिस पर उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदक की पात्रता अनुसार राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में नया नगर अबगांवखुर्द निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर सिंह को बताया कि ग्राम पंचायत अबगांवखुर्द की मुख्य सडक़ पर नया नगर क्षेत्र में नाला निर्माण नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा हो रही है, जिस पर कलेक्टर सिंह ने महाप्रबन्धक सडक़ विकास निगम को ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये।

What do you think?