Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
हरदा

Harda news: सिंचाई के कार्य में रूकावट डालने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

2 min read

Harda news:  ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई नहरों के द्वारा की जा रही है। इस कार्य में विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने गत दिनों में सराहनीय कार्य किया है, जिसके कारण अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक दो बार पानी पहुँचाया जा सका है। इन दिनों तीसरी सिंचाई का कार्य जारी है।

कई शरारती तत्वों के कारण नहरों का पानी बीच में ही रोक लिया जाता है या जेडपंप मोटर द्वारा नहरों का पानी खीच लिया जाता है जिसके कारण अंतिम छोर पर स्थित खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो जाती है।

कलेक्टर आदित्य सिंह के दिशा निर्देश पर विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने गत दिनों रात्रि गश्त कर सिंचाई में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों पर कार्यवाही की गई। जिसके परिणामस्वरूप किसानों को अंतिम छोर के खेत तक पानी पहुंच सका।

कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही। इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों की लिखित में शिकायत करें, उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह बात कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।

उन्होने कहा कि सिंचाई कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से उनके कार्य के दौरान पूरा संरक्षण दिया जाएगा। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डी.के. सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सक्सेना सहित जल संसाधन विभाग व विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

What do you think?