Skip to content
ताज़ा खबर
नशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गयायातायात पुलिस एवं NHAI की संयुक्त टीम की तत्परता एवं समन्वय से टला बड़ा हादसान्यायोत्सव” के तहत मैराथन दौड़, जागरूकता प्रदर्शनी एवं बाइक रैली सम्पन्नयातायात पुलिस, थाना हंडिया एवं NHAI ने किया संयुक्त निरीक्षण20 लाख रूपये की 99 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
23 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 23 November 2026
हरदा

Harda news: पानी कि समस्या के लिये अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करे- कलेक्टर सिंह

2 min read
Officials should be active in solving the water problem - Collector Singh

Harda news:  एक माह में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कहीं से पेयजल संकट की शिकायत आने का इंतजार न करें बल्कि एक्टिव होकर खुद समस्या ढूंढें और उसका तुरंत समाधान करें। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ आयोजित नगरीय एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिये निर्देश।

बैठक में हरदा, खिरकिया व टिमरनी के एसडीएम भी वर्चुअली शामिल हुए। उन्होने कहा कि तीनों एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की सतत समीक्षा करें तथा भ्रमण के दौरान भी देखें कि कहीं पेयजल संकट तो नहीं है, यदि पेयजल संकट है तो तत्काल उसका उस समस्या का समाधान करायें।

उन्होने कहा कि जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने क्षेत्र की पंचायतों में तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अपने नगरीय निकायों में पेयजल उपलब्धता की लगातार जानकारी लें और अपने स्तर से पेयजल उपलब्धता के लिये स्वप्रेरणा से प्रयास करते रहें ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि पिछले वर्षों में जिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल समस्याएं आती रहीं है, उन्हें चिन्हित कर वहां विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि जिन अवैध कालोनियों में नल कनेक्शन नहीं है, वहां टेंकर्स के माध्यम से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करायें। इसके साथ ही अस्पताल, कॉलेज, बस स्टेण्ड, आंगनवाड़ी, स्कूल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर लगे हेण्डपम्प व अन्य पेयजल स्रोतों को समय-समय पर रिपेयर कराते रहें।

कलेक्टर सिंह ने सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और तीनों विकासखण्डों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई भी करायें ताकि दूषित पेयजल से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पशुओं के लिये भी पानी की टंकियों की व्यवस्था करें और उनमें नियमित रूप से पानी भरवाएं, इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ली जा सकती है। उन्होने निर्देश दिये कि हेण्डपम्प व अन्य पेयजल स्रोतों के आसपास गंदगी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए क्योंकि पेयजल स्रोतों के पास गंदगी से तरह तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।

What do you think?