Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

Harda news: नहरों के माध्यम से अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक पहुँचे पर्याप्त पानी

2 min read
Adequate water reaches the last mile farmers' fields through canals.

Harda news:  कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डी.के. सिंह ने बताया कि जल संसाधन संभाग हरदा की नहरों के सम्पूर्ण एलान क्षेत्र में प्रथम और द्वितीय पानी 19135 हेक्टेयर क्षेत्र में शत प्रतिशत दिया जा चुका है। उन्होने बताया कि विभागीय अधिकारी कर्मचारी तृतीय पानी पहुँचाने के लिये रात दिन पेट्रोलिंग कर हेडअप हटाने की कार्यवाही कर रहे है ताकि टेलक्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुँच सके। चेन 3008 से एचबीसी को 961 क्यूसेक पानी तथा एलबीसी को 953 क्यूसेक पानी इस तरह 1914 क्यूसेक पानी प्रदान हो रहा है।

सिंह ने बताया कि ओसराबंदी के माध्यम से उपरी क्षेत्र की माइनर नहरों को बंद कर टेल क्षेत्र की नहरों में सिंचाई के लिये पानी प्रदाय किया जा रहा है। हरदा संभाग की सभी नहरों की उपशाखाओं में 5173 हेक्टेयर क्षेत्र में तीसरा पानी दिया जा चुका है। वर्तमान में सोनतलाई उपशाखा के उपर की उपशाखाओं तक सभी किसानों को पानी उपलब्ध कराया जा चुका है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग सिंह ने बताया कि टेल क्षेत्र के शेष किसानों को लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में तीसरा पानी दिया जाना अभी शेष है जोकि अगले तीन दिनों में ओसराबंदी कार्यक्रम लागू कर उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होने बताया कि बांध से अगले 10 दिनों तक नियमित पानी का प्रवाह अभी बना रहेगा और एलान क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।