Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news: कलेक्टर आदित्य सिंह ने बाढ़ आपदा प्रबन्धन की बैठक में आधिकारियों को दिए निर्देश

2 min read
Collector Aditya Singh started flood disaster management.
Text Size:

Harda news: कलेक्ट्रेट में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। हरदा, खिरकिया व टिमरनी के एसडीएम भी वर्चुअली शामिल में हुए कलेक्टर आदित्य सिहं ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नदी नालों की सफाई के लिये 15 मई से विशेष अभियान प्रारम्भ किया जाए ताकि अतिवर्षा की स्थिति में बाढ़ की संभावना न रहे। उन्होने कहा कि तीनों एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में नदी नालों की साफ-सफाई की मॉनिटरिंग करें। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौडा भी मौजूद थे।

पुल पुलिया और सडक़ों की रिपेयरिंग समय पर करें पूर्ण

कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वर्षा ऋतु में पहुँच विहीन हो जाने वाले ग्रामों को अभी से चिन्हित कर लें और वहां अभी से खाद्यान्न, दवाईयां व अन्य अत्यावश्यक सामग्री का भण्डारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़, सडक़ विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडक़ों एवं पुल पुलियाओं की मरम्मत का कार्य अभी से करा लिया जाए ताकि अतिवृष्टि की स्थिति में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

पुराने जर्जर भवनों को करें चिन्हित

कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरी क्षेत्र में स्थित जर्जर हो चुके पुराने भवनों को चिन्हित कर लें और उन्हें गिराने की कार्यवाही अभी से कर लें ताकि अतिवर्षा की स्थिति में भवन गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे बिजली के खम्बे चिन्हित करें जो कमजोर स्थिति में है और बरसात में जिनकी गिरने की संभावना हो जाती है, ऐसे खम्बों को अभी से मजबूती से स्थापित किया जाए।

वालेंटियर्स को प्राकृतिक आपदा से निपटने का दें प्रशिक्षण

कलेक्टर सिंह ने बैठक में होमगार्ड के डिस्टिक कमाण्डेंट मयंक जैन को निर्देश दिये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के कुछ युवा वालेंटियर्स तैयार किये जायें और उन्हें बाढ़ एवं आपदा प्रबन्धन से संबंधित प्रशिक्षण दिलाया जाए ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में ये स्वयं सेवक जिला प्रशासन की टीम के साथ कार्य कर सके।

What do you think?