Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खेती किसानी

पशुओं को छायादार और हवादार स्थान पर रखें तेज गर्मी से पशुओं को मिलेगी राहत

2 min read
Keep animals in a shady and ventilated place
Text Size:

गर्मीयों मौसम में अपने पशुओं की देखभाल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी के मौसम में पशुओं को ठंडक मिल सकें इसके लिए गर्मी के मौसम में पशुओं को ठंडा शीतल जल और संतुलित आहार दिया जाना चाहिए। ताकि पशुओं को गर्मी से बचाया जा सकें।

गर्मी के मौसम में पशुओं को ठंडा पानी देना बेहद जरूरी है। पशुओं को प्रतिदिन ज्यादा पानी पिलायें जिससे उनके शरीर में ठंडक बनी रहे। अधिक गर्म दिनों में ताजा पानी बार-बार पिलाना चाहिए, ताकि पशु न तो खुश्क हों और न ही उनके शरीर में गर्मी बढ़े। गर्मी के मौसम में पशुओं को पानी से दिन में कम से कम दो बार नहलाना चाहिए नहलाने से पशुओं को गर्मी से राहत मिलेगी।

गर्मी के मौसम में पशुओं को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। उन्हें हरी घास, चावल का ब्रान और शीतल पदार्थ खिलाना चाहिए। पशुओं को अच्छी मात्रा में हरा चारा डालना चाहिए ताकि पशुओं के शरीर में पानी की मात्रा अच्छी बानी रहे और पशुओं को गर्मी भी कम लगे।
पशुओं को गर्मी में धूप से बचाने के लिए घनी पेड़ो की छाया या छायादार छप्पर में रखे जहाँ हवा की पहुँच अच्छी हो गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए कूलर और पंखे का भी इस्तेमाल कर सकते है।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं हरदा ने जिले की पशुपालकों को सलाह दी है कि पशुओं को दोपहर के समय सीधी धूप से बचाएं, उन्हें बाहर चराने न ले जाएं। हमेशा पशुओं को बांधने के लिए छायादार और हवादार स्थान का ही चयन करें। पशुओं के पास पीने का स्वच्छ एवं ठंडा पानी हमेशा रखें। पशुओं को हरा चारा खिलाएं।

यदि पशुओं में असमान्य लक्षण नजर आते हैं तो नजदीकी पशुचिकित्सक से संपर्क करें। यदि संभव हो तो डेयरी शेड या पशु शेड में दिन के समय कूलर एवं पंखे आदि का इस्तेमाल करें। उन्होंने सलाह दी है कि पशुओं को संतुलित आहार दें। भूसा गीला कर एवं नमक मिलाकर खिलाएं। अधिक गर्मी की स्थिति में पशुओं के शरीर पर पानी का छिडक़ाव करें एवं शेड के बहार पानी से गीले जूट के बोरे लटकाएं।

What do you think?