Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : टीबी रोग मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिवों को किया सम्मानित

3 min read
Sarpanch of TB free Gram Panchayats
Text Size:

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत हरदा जिले की कुल 10 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई है। इन पंचायतों के सरपंच व सचिवों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, कलेक्टर आदित्य सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। विधायक डॉ. दोगने ने इस अवसर पर टीबी रोग मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों को बधाई दी और कहा कि प्रयास लगातार जारी रहें ताकि आगे भी उनकी पंचायत में टीबी का कोई रोगी नहीं पाया जाए। उन्होने कहा कि अन्य पंचायतों को भी टीबी रोग से मुक्त बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों व जागरूक ग्रामीणों को सक्रिय भागीदारी करना चाहिए।

इस अवसर पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को निर्देश दिये कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों को भी टीबी रोग मुक्त पंचायत बनाने के लिये लगातार प्रयास करें। उन्होने कहा कि ग्रामीणों को बताएं कि टीबी रोग किन कारणों से होता है, उन कारणों से ग्रामीणजन बचाव करें। टीबी रोग के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता रहेगी, तो पंचायत स्वत: टीबी रोग मुक्त हो जाएगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष शाह ने इस अवसर पर कहा कि अधिकांश रोग गंदगी के कारण होते हैं। टीबी रोग से बचाव के लिये पंचायत में साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गेहलोत ने टीबी रोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने की आवश्यकता बताई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की अवधारणा वर्ष 2023 में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषित की थी। उन्होने बताया कि वर्ष 2025 तक सभी गांवों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
ये 10 ग्राम पंचायतें टीबी रोग मुक्त घोषित हुईं

जिले की जो 10 पंचायतें टीबी रोग मुक्त घोषित की गई, उनमें हरदा विकासखण्ड की 3 पंचायतें बरखेड़ी, कांकरिया व कायागांव, टिमरनी विकासखण्ड की 3 पंचायतें बरकला, निमाचाखुर्द और पिपल्याकला तथा खिरकिया विकासखण्ड की 4 पंचायतें बेडिय़ाकला, मक्तापुर, नीमसराय और बावडिय़ा नवीन पंचायत शामिल है। उल्लेखनीय है कि इन 10 पंचायतों में से 7 पंचायतों की सरपंच महिलाएं हैं, जिनमें कांकरिया से श्रीमती लाजवंती ठाकुर, कायागांव से श्रीमती मनु बाई, बैडिय़ाकला से श्रीमती छायाबाई, मक्तापुर से श्रीमती अनिशा बी, नीमसराय से कुमारी रीना, बावडिय़ा नवीन की सरंपच श्रीमती अनिता उइके, नीमाचाखुर्द की सरपंच श्रीमती कृष्णाबाई शामिल है। इन महिला सरपंचों के साथ-साथ बरखेड़ी के सरपंच केवलराम देवहरे, बरकला के सरपंच संतोष तथा पिपल्याकला के सरपंच भागवतसिंह ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रमाण-पत्र प्राप्त किये।

What do you think?