Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : जमना जैसानी फाउंडेशन व हरदा रेलवे लाइन समिति ने हरदा इंदौर रेल लाइन को लेकर दिया केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन

2 min read
Jamna Jaisani Foundation and Harda Railway Line
Text Size:

आजादी के 75 साल के बाद भी नही मिली हरदा इंदौर रेल लाइन – जैसानी

Harda News : महात्मा गांधी जी ने हरदा को ह्रदय नगरी कहा था, आजादी के 75 साल के बाद भी हरदा से इंदौर रेल लाइन नही बिछाई गई। जब हरदा को रेल लाइन मिलना था तो यह लाइन को संदलपुर से बुधनी घुमा दिया गया जिससे हरदा जिला वंचित रह गया। हरदा के हंडिया और नेमावर एक तीर्थ स्थल है,जैन समाज का भव्य मंदिर और मां नर्मदा का नाभी कुंड सहित कुबेर और भीम के द्वारा निर्मित मंदिर हंडिया नेमावर में है। हरदा कृषि प्रधान जिला है और अधिकतर कार्य शिक्षा, व्यापार, इलाज इंदौर से ही होते है।

जमना जैसानी फाउंडेशन एवं हरदा रेलवे लाइन आंदोलन समिति ने केंद्रीय मंत्री और बैतुल हरदा सांसद दुर्गादास ऊईके को ज्ञापन सौंपा। समिति के संरक्षक शांति कुमार जैसानी ने बताया कि हरदा से इंदौर रेल लाइन वास्तव में हरदा की जरूरत है। हरदा का हर वर्ग इंदौर से जुड़ा हुआ है, देश के बड़े बड़े नगर को मेट्रो ट्रेन दी जा रही है पर हरदा को रेल लाइन से वंचित किया जा रहा है।

जैसानी ने बताया कि हरदा से इंदौर लाइन मिल जाती है तो हरदा को फायदा होगा और लोगो को आर्थिक लाभ भी होगा, इंदौर से हरदा और बैतुल और नागपुर रायपुर लाइन मिलने से हरदा को जंक्शन का दर्जा भी मिल जायेगा। क्योंकि हरदा से दिल्ली और हरदा से मुंबई लाइन पहले से ही है, इंदौर से हरदा और बैतुल नागपुर लाइन मिलने से हरदा चारो और से जुड़ जायेगा।

समिति के सुरेश लोहाना ने कहा की हरदा इंदौर लाइन आज से 40 साल पहले प्रस्तावित थी पर आज दिनांक तक हरदा को वंचित रखा गया, लोहाना ने कहा की सांसद ने आश्वासन दिया है की इस मुद्दे पर कार्य किया जायेगा और हर संभव मदद की जायेगी बुधनी-इंदौर व्हाया संदलपुर के बीच 14 बड़े पुल एवं 47 पुलिया आते हैं, जबकि संदलपुर मैदानी इलाका है, केवल नर्मदा नदी पर एक ही पुल बनाना पड़ेगा, जो कि केन्द्र के लिए बहुत छोटा सा काम है, इसलिए इसे स्वीकृत किया जाये।

 

What do you think?