Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 28°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : शासकीय अस्पतालों में भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों पर लगाये सीसीटीवी कैमरे

2 min read
Overcrowding in government hospitals
Text Size:

कलेक्टर आदित्य सिंह ने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्य करें तथा दिये गये लक्ष्यों में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिये प्रयास करें। उन्होने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाए और इन अधिकारी कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में जिले के उन क्षेत्रों में भेजा जाए, जहां प्रगति कमजोर है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह के अलावा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला व खण्ड स्तरीय परियोजना समन्वयक भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला व खण्ड स्तरीय परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण करें और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में गुणवत्ता सुनिश्चित करें। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि जिला आयुष अधिकारी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों व पार्कों में योग शिविर आयोजित करें। उन्होने कहा कि जिन अस्पतालों ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक संबंधी प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिये है, वे आगे भी इस गुणवत्ता को बनाये रखना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के परीक्षण के लिये अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस कार्य के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि सभी स्वास्थ्य कर्ता अपने मुख्यालय पर रहें और उनकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारी करें। उन्होने डेंगू व मलेरिया रोग से बचाव के लिये जनजागरूकता रैली, प्रचार प्रसार अभियान प्रारम्भ करने के लिये भी कहा। उन्होने दंत शक्ति अभियान के तहत बच्चों के दांतों की स्क्रीनिंग कार्य में गति लाने के निर्देश भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह को दिये। उन्होने कहा कि सभी शासकीय अस्पतालों में भीड़भाड़ वाले संभावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं।

What do you think?