Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों का किया गया सम्मान

4 min read
Conclusion of 'Cleanliness is Service' fortnight
Text Size:

वर्ष 1923 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हरदा के खेड़ीपुरा में आए थे, और उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी कार्यक्रम में हरदा को ‘हृदय नगर’ का नाम भी दिया था।

Harda News : हरदा जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के समापन अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर हरदा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ आर. के. दोगने, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेवा पटेल, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यकाल अधिकारी प्रवीण इवने सहित विभिन्न पाषर्दगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सबसे पहले अपने घर और अपने कार्य स्थल की साफ सफाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने घर और अपने कार्यस्थल और आसपास की सफाई का संकल्प ले ले, तो हमारा पूरा देश स्वच्छ हो जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ भी दिलाई।

विधायक डॉ. दोगने ने इस अवसर पर बताया कि वर्ष 1923 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हरदा के खेड़ीपुरा में आए थे, और उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी कार्यक्रम में हरदा को ‘हृदय नगर’ का नाम भी दिया था।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिय़ा ने कहा कि शहरीय क्षेत्र में स्वच्छता के लिए नगर पालिका परिषद कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि हरदा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका के साथ-साथ शहर के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। शहर के प्रत्येक नागरिक को शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष शाह ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आज आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल ग्राम पंचायत के प्रयासों से पंचायत स्वच्छ नहीं बन सकती, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी स्वच्छता में जरूरी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण भी नागरिकों ने एलइडी टीवी के माध्यम से देखा।

इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व पर केंद्रित लघु नाटिका भी प्रदर्शित की।

स्वच्छता के लिए कार्यालय, होटल, रेस्टोरेंट और स्कूलों को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर स्वच्छ शासकीय कार्यालय का प्रथम पुरस्कार उप संचालक कृषि कार्यालय को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को तथा तृतीय पुरस्कार विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय को दिया गया। निजी अस्पतालों की श्रेणी में स्वच्छ अस्पताल का प्रथम पुरस्कार जेएमडी हॉस्पिटल को, द्वितीय पुरस्कार साईं हॉस्पिटल को तथा तृतीय पुरस्कार सिटी नर्सिंग होम को दिया गया।

स्वच्छ स्कूल का प्रथम पुरस्कार सरस्वती विद्या मंदिर को, द्वितीय पुरस्कार मॉडल पब्लिक स्कूल को तथा तृतीय पुरस्कार द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल को दिया गया। स्वच्छ होटल का प्रथम पुरस्कार रुद्राक्ष होटल को, द्वितीय सिद्धोदय होटल को तथा तृतीय पुरस्कार बागवान होटल को प्रदान किया गया। स्वच्छ रेस्टोरेंट की श्रृंखला में प्रथम पुरस्कार गुरुकृपा रेस्टोरेंट को, द्वितीय पुरस्कार पुरोहित रेस्टोरेंट को तथा तृतीय पुरस्कार मानसरोवर रेस्टोरेंट को दिया गया।

मैराथन दौड़ के विजेताओं को दिए पुरस्कार

गांधी जयंती के अवसर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में प्रथम पुरस्कार बालिका वर्ग में भरिंगा तंवर को, द्वितीय पुरस्कार नेहा को, तृतीय पुरस्कार हर्षिता मालवीय और चतुर्थ पुरस्कार लवानिया को दिया गया। बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार अनुराग को, द्वितीय पुरस्कार आनंद को, तृतीय भावेश को चतुर्थ पुरस्कार महेंद्र को दिया गया।

स्वच्छ पंचायत और स्वच्छता कर्मियों को भी मिला सम्मान

कार्यक्रम में स्वच्छ पंचायत का पुरस्कार कमताड़ा, पलासनेर, मोरगाड़ी, रोलगांव पंचायत को दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता मित्र राहुल, सोनू और अन्य स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता मित्र जावेद, सलीम, रियाज, देवंती, मुबारक, अभिजीत, शबाना, विक्रम, ओमप्रकाश, लता और दीपक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

 

What do you think?