Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गांधी जयंती पर ‘अस्पृश्यता निवारणार्थ शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम’ आयोजित

2 min read
On Gandhi Jayanti for 'Removal of Untouchability'
Text Size:

Harda News : प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर अस्पृश्यता निवारणार्थ शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम अहलवाड़ा के शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित इस शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बड़ोदिया, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग डॉ. कविता आर्य, टिमरनी के एसडीएम महेश बडोले और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम के अंत में अस्पृश्यता निवारणार्थ सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि हमारे देश से छुआछूत जैसी कुरीति को मिटाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इसीलिए हर साल गांधी जयंती पर ये ‘अस्पृश्यता निवारणार्थ शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम’ आयोजित किया जाता है।

निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले के महाविद्यालयों एवं हायर सेकण्ड्री स्कूलों में गत दिनों ‘अस्पृश्यता उन्मूलन’ विषय पर आयोजित निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को अहलवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय स्तर पर ‘‘सामाजिक समरसता’’ विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रीतम सेठी को प्रथम, छवि चौहान को द्वितीय तथा शासकीय आदर्श महाविद्यालय के विजय इवने को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा ‘‘अस्पृश्यता उन्मूलन आज की आवश्यकता है’’ विषय पर महाविद्यालय स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानन्द शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विनस निमारे को प्रथम, शासकीय आदर्श महाविद्यालय की पलक इन्दोरे को द्वितीय तथा स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की छवि चौहान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय स्तर पर ‘अस्पृश्यता विकास में बाधक है’’ विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा कु. पलक टाले को प्रथम, कपिल भलावी को द्वितीय तथा पूर्णिमा बड़ोदिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर ‘‘अस्पृश्यता समाज के लिये कलंक है’’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र पीयूष धनगर को प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को प्रथम पुरस्कार 500 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 300 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 200 रूपये तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए।

What do you think?