Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : गांधी जयंती पर नशा मुक्ति रैली संपन्न, शपथ भी दिलाई

1 min read
De-addiction rally concluded on Gandhi Jayanti
Text Size:

Harda News : गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वाधान मे स्थानीय घंटाघर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेडिय़ा, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार के अलावा नगर पालिका के पार्षदगण एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 2 से 8 अक्टूबर ‘मध्य निषेध सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के प्रथम दिन स्थानीय घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर विधायक डॉ. दोगने और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिय़ा ने माल्यार्पण किया और नशामुक्ति की शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया।

What do you think?