Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

Harda news : कर्मचारियों के पेंशन एवं अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण करें

2 min read
Resolve cases of pension and compassionate appointment of employees
Text Size:

Harda news : जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक का हुआ आयोजन बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने आदेश दिए है कि शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को उनकी सेवा निवृत्ति के समय ही पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था की जाए। अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें।

स्कूल चलें अभियान, कॉलेज चलें अभियान और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजन के लिये सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करें।

उन्होने इस अवसर पर कहा कि ‘गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में किये जाने वाले श्रमदान में जनसहभागिता बढ़ाएं। उन्होने इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से भी कहा कि जो कर्मचारी लम्बे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे है, उन्हें नोटिस देकर पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाए। उन्होने सभी जिला अधिकारियों से अधिनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करने तथा एसडीएम से अधिनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने के लिये भी कहा।

कलेक्टर सिंह ने वर्षा से पूर्व उद्यानिकी विभाग और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पौधरोपण के लिये कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश भी दिये। उन्होने कलेक्ट्रेट परिसर और सर्किट हाउस में पौधरोपण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

उन्होने अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं में बजट की कमी के कारण हितग्राहियों को आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है, उनमें बजट के लिये शासन स्तर से पत्र व्यवहार किया जाए। कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने कार्यालयों के विद्युत देयक नियमित रूप से जमा करें।

What do you think?