Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : जल गंगा संवर्धन अभियान की थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

1 min read
Essay and painting competition organized on the theme of Jal Ganga Sanvardhan Abhiyan
Text Size:

Harda news : जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिको में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत जल स्रोतों नदियां, तलाब, कुए, वाबड़ी, हेडपंप की साफ-सफाई एवं उनके गहरीकरण किया जा रहा है।

नदियों के तटो पर पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत हरदा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां नियमित रूप से की जा रही है। इसी क्रम में नगर परिषद खिरकिया द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम पंचायत चारखेड़ा में नाले की सफाई कराई गई।

इस दौरान ग्राम मसनगांव, जूनापानी मकड़ाई व सोडलपुर में पुराने कुए की रिपेयरिंग कराकर कूप सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया। सिराली नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित रामपुरा रोड के पास नगर परिषद की टीम द्वारा पानी की टंकी की साफ-सफाई कराई गई। ग्राम गोंदागांव में कलश यात्रा आयोजित की गई।

What do you think?