Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : अधिकारियों अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों पर रखें पैनी नजर अनियमितता दिखने पर हो तत्काल कार्यवाही

2 min read
officers from their respective departments
Text Size:

Harda News : इन दिनों स्वच्छता ही सेवा अभियान जारी है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी इस अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। हरदा, खिरकिया और टिमरनी जनपद पंचायतों के सीईओ अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में सुनिश्चित करें कि सडक़ों पर गड्ढों में पानी न भरा रहे। सडक़ों की पंचायत द्वारा नियमित रिपेयरिंग की जाए।

यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। उन्होने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गड्ढों में पानी भरे रहने से पनपने वाले मच्छरों के कारण डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती है अत: इसे रोकने के उपाय किये जायें। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा एवं सतीश राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जाए। उन्होने कहा कि निर्वाचन के दौरान शासकीय भवनों में भूमि पूजन व लोकार्पण संबंधी शिलान्यास के पत्थरों को सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत ढक दिया गया था, अब चूंकि आदर्श आचरण संहिता लागू नहीं है।

अत: इन शिलालेखों को पूर्व की भांति व्यवस्थित कराया जाए। उन्होने हरदा, टिमरनी व खिरकिया के एसडीएम से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के खण्ड स्तरीय अधिकारियों की हर सप्ताह नियमित रूप से बैठक लेकर योजनाओं, कार्यक्रमों व अभियानों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होने सभी जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। यदि कोई अनियमितता देखने में आती है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करें।

कलेक्टर सिंह ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, ग्रामीण यांत्रिक सेवा व सडक़ विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा समाप्त होते ही क्षतिग्रस्त पुल, पुलिया, रपटों व सडक़ों की मरम्मत के लिये विशेष अभियान शुरू करें। उन्होने हरदा के वृद्धाश्रम को अन्य भवन में शिफ्ट करने के निर्देश भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक को दिये। कलेक्टर सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि पेयजल योजना में जो ठेकेदार सही ढंग से कार्य नहीं कर रहे है, उन्हें ब्लेक लिस्टेड किया जाए।

What do you think?