Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिये किये जायेंगे प्रयास

2 min read
sending begging children to school
Text Size:

Harda News : प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 11 से 31 अक्टूबर तक बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जो कि भिक्षावृत्ति में संलग्न है, उन्हें जागरूक कर भिक्षावृत्ति न करने के लिये प्रेरित किया जाएगा।

इस अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति कार्य में लगे बच्चों को चिन्हित किया जाएगा और बच्चों के लिये बनाई गई पुनर्वास नीति-2022 अनुसार उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इस जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

उन्होने इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये भी बैठक में निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा एवं सतीश राय सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अपने क्षेत्र के शहरों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान की कार्यवाही करें। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का द्वितीय चरण 6 माह बाद 10 से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। उन्होने बताया कि यह अभियान महिला बाल विकास विभाग के साथ-साथ स्कूल शिक्षा विभाग,

सामाजिक न्याय विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग के समन्वय से संचालित होगा। इस अभियान के तहत बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के तहत भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिये प्रयास किये जायेंगे।

What do you think?