Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खाना खजाना

Recipe: टेस्टी बेसन गोभी की सब्जी

2 min read
Recipe : Tasty Besan Cauliflower Sabzi

फूलगोभी एक वेहद स्वादिष्ट सब्जी होने के साथ-साथ इसमें इसमें सेहत के लिए कई प्राकृतिक गुण पाए जाते है। फूलगोभी में कई पोषक तत्व पाए जाते है जो सेहत के लिए महत्पूर्ण है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 6 फाइबर, और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। फूल गौभी में मौजूद विटामिन सी खांसी और मौसमी बिमारी से बचाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की शिकयत से बचाता है। फूलगोभी में मौजूद हाइपोकोलेस्टेरॉलिक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। फूलगोभी में मौजूद कम कैलोरी वजन कम करने में मदद करती है। इसलिए हमें फूलगोभी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

सामग्री:-

  • बारीक कटी फूलगोभी,
  • 3 बड़े चम्मच बेसन,
  • बारीक कटा दो प्याज,
  • एक बड़ा चम्मच बारिक कटा अदरक,
  • एक बड़ा चम्मच बारिक कटा लहसुन,
  • 2-3 हरी मिर्च बारिक कटी,
  • लाल मिर्च पाउडर,
  • धनिया पाउडर,
  • एक छोटी चम्मच हल्दी,
  • एक छोटा चम्मच जीरा,
  • एक चम्मच अमचूर,
  • हींग,
  • एक चम्मच गरम मसाला,
  • नमक-तेल,
  • बारिक कटी हरी धनिया की पत्ती।

विधी:-

बेसन वाली गोभी बनाने के लिए सबसे पहले माध्यम आंच में एक पेन में तेल गरम करने के लिए रखें। तेल गरम होते ही तेल में जीरा डालकर भूने। प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च सुनहरी होने तक भूने। प्याज के हल्का फ्राई होते ही बेसन डालकर भूने। अब हींग, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब गोभी डालकर चलाते हुए, अच्छे से मिक्स कर लें। अब अमचूर पाउडर डालकर 5 मिनट तक ढंककर पकाएं। इसके बाद गरम मसाला मिलाएं। दो से तीन मिनट बाद आंच बंद कर दें। हरा धनिया से गार्निश कर सर्व करें।

Syed Shabnam Ali