Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खाना खजाना

Recipe : मक्के का स्वादिष्ट हलवा

2 min read
Recipe : Delicious Corn Halwa

सभी अनाजो की तरह मक्का भी पोषक तत्वो से भरपूर होता है। आमतौर पर लोग इसके भूट्टे को भूनकर खाना पसंद करते है, मक्का कि रोटी भी बनाई जाती है जो सरसों के साग के साथ लोग खाना पसंद करते है। अब मक्का की और भी रेसिपीयां बनाई जाती है। मक्का में कई तरह के विटामिन पाए जाते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है मक्का में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोशिकाओं में होने वाले नुकसान से बचाता है। मक्के में विटामिन बी और फ़ॉलिक एसिड भी होता है। मक्के में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन की अच्छी मात्रा होती है। ये कैरोटीनॉयड आंखों के लिए फ़ायदेमंद हैं। ये आंखों को उम्र से जुड़ी मैक्यूलर डिजनरेशन (एएमडी) से बचाते हैं मक्का आयरन का भी अच्छा स्रोत है। मक्के में फ़ाइबर होता है, जिससे कब्ज़ की समस्या नहीं होती। मक्का का हलवा सेहत के लिए पोष्टिक होता है। इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

सामग्री:-

  • 1/2 कप मक्के का आटा,
  • 1/4 कप घी,
  • 1/2 कप चीनी,
  • 10-12 काजू,
  • 10-12 बादाम,
  • 4-5 छोटी इलायची,
  • 2 टेबलस्पून सुखा नारियल बारिक कटा हुआ,
  • 1 टेबलस्पून चिरोंजी,
  • 1 टेबलस्पून किशमिश।

विधी:-

पैन में घी डालकर गर्म किजिए। घी को हल्का गर्म होने पर मक्के का आटा डालें। धीमी आंच पर मक्के के आटे को चलाते हुए हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लें। अब इसमें देड़ कप पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और माध्यम आंच पर पकने दें। इसे तब तक चलाए जब तक कि ये हलवा गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इलायची पाउडर, नारियल, बादाम, काजू, किशमिश डालकर सभी चिजों को अच्छी तरह से मिला दें। थोड़े से काजू-बादाम बचा कर रखें। उन्हें बाद में हलवे के ऊपर डालकर गार्निश करें।

मक्के का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है। इसे बाउल में निकालें। ऊपर से थोड़ा सा घी और कटे हुए काजू, बादाम डालकर सर्व करिए।

Syed Shabnam Ali