Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा रेलवे स्टेशन पर ब्रांड एंबेसडर डा. गीता पांडे एवं रेल कर्मचारियों द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

2 min read
Brand Ambassador Dr. Geeta Pandey at Harda Railway Station
Text Size:

 Harda News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसकी शुरुआत से ही स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष स्वच्छ भारत मिशन की दसवीं वर्षगाँठ है। सम्मान करने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता की थीम के साथ 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस समारोह मनाया जायेगा।

इसी क्रम में जन अभियान परिषद की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्टेशन प्रबंधक आर पी राय, टि आई खरे, डी सी आई संजय पुरविया, जन अभियान समन्वय रॉकेश वर्मा जी, परामर्शदाता सुरेंद्र चौहान, प्रभात समुह भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा. गीता पांडे द्वारा हरदा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंर्तगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। जिसमें रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस दौरान स्वच्छता अभियान के स्लोगन लगाकर स्वच्छता के नारे लगाए। स्वच्छ भारत का है सपना स्वच्छ और सुंदर हरदा हो अपना। क्लीन हरदा ग्रीन हरदा नारे के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जा रही है हर वार्ड में गांव गांव स्टेशन और सरकारी दफतरों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

प्रभात समुह भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा. गीता पांडे द्वारा कॉलोनियों में घर-घर और जाकर नागरिकों को साफ-सफाई अभियान चला कर जागरूक किया। आंगनबाडिय़ों में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

सैयाद अस्पाक अली

Editor Harda  (M.P.)

What do you think?