Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda news : विधायक दोगने ने हीरापुर में ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई

1 min read
MLA Dogane administered oath of water conservation to villagers in Hirapur
Text Size:

Harda news : जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 5 से 16 जून तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ आयोजित किया है, जिसके तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई व उनके गहरीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायत हीरापुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जनसहयोग एवं श्रमदान से तालाब गहरीकरण का कार्य किया गया।

इस अवसर पर विधायक हरदा डॉ. आर.के. दोगने सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे। विधायक दोगने ने उपस्थित ग्रामीणों को पानी का महत्व समझाया और जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस दौरान रैली निकालकर व मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील की गई।

जलोदा में प्राचीन बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया

इसके अलावा ग्राम पंचायत गुल्लास के ग्राम जलोदा में 500 वर्ष पुरानी बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। इसके साथ ही ग्राम नीमाचाकला व तजपुरा में नाली सफाई और कायागांव में पुराने कुए का जीर्णोद्धार किया। ग्राम नौसर में नाला विस्तारीकरण का कार्य कराया गया।

What do you think?