Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
10 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 10 November 2026
हरदा

Harda news : उत्कृष्ट विद्यालय में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

1 min read
Tenth International Yoga Day celebrated in Utkrishta Vidyalaya
Text Size:

Harda news : उत्कृष्ट विद्यालय में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम आयुष विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयुष तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

जिले में योग दिवस प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। सहायक संचालक शिक्षा विभाग बलवंत पटेल ने 21 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के पल प्रति पल कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें अतिथिगण का आगमन एवं उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रात: 7 से 7:45 तक सामान्य योग अभ्यास किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस ‘स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम पर आधारित होगा।

What do you think?