Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ‘‘विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर‘‘ होगा आयोजन

1 min read
"Blood donation camp will be organized on World Blood Donor Day"
Text Size:

Harda news : रक्त की पर्याप्त उपलब्धता एवं सभी को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राम आलमपुर एवं जिला चिकित्सालय हरदा में किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं के पंजीकरण को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक स्वस्थ व्यक्तियो को नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता बनाने के लिये प्रोत्साहित करना है।

उन्होने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त अधिक सुरक्षित होता है इसलिए लोगों को विशेष रूप से युवाओं को स्वैच्छा से रक्तदान करना चाहिए। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने बताया कि 14 जून को ब्लाक स्तरीय सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ब्लड ग्रुप टेस्टिंग शिविर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर रक्तदाताओं के अभिनंदन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होने नागरिकों से अपील की है, कि अधिक से अधिक नागरिक शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करें।

What do you think?