Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : खनिज व पुलिस विभाग की टीम बनाकर अवैध उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही करें- कलेक्टर सिंह

2 min read
Form a team and take action against illegal excavation
Text Size:

Harda News : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कानून व्यवस्था संबंधित समीक्षा बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह ने खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खनिज के अवैध परिवहन, भण्डारण व उत्खनन के विरूद्ध नियमित रूप से कार्यवाही जारी रहे तथा लगातार प्रकरण बनाये जायें। उन्होने निर्देशित किया कि खनिज व पुलिस विभाग का संयुक्त दल बनाकर अवैध उत्खनन के विरूद्ध कार्यवाही करें।

उन्होने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नियमित रूप से सैम्पल लेकर जांच के लिये भेजा जाए तथा अमानक एवं अपमिश्रित खाद्य पदार्थ पाये जाने पर नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, वन मण्डल अधिकारी अनिल चौपड़ा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया एवं संयुक्त कलेक्टर सतीश राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पीडि़त पक्ष को राहत राशि नियमानुसार दिलाई जाए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025 में अभी तक अनुसूचित जाति अत्याचार के 12 प्रकरणों में 11.50 लाख रुपए की राहत पीडि़त पक्ष को दिलाई गई है। इसी तरह अनुसूचित जनजाति अत्याचार के 2 प्रकरणों में 4.87 लाख रुपए की राहत पीडि़त पक्ष को दिलाई गई है। इस तरह कुल 14 प्रकरणों में 16.37 लाख रुपए की राहत पीडि़त पक्ष को दिलाई गई है। कलेक्टर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियो का नियमित निरीक्षण किया जाए, तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषी एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।

What do you think?