Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : पंचकोशी यात्रा के लिए करें आवश्यक व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान ना हो कोई परेशानी

1 min read
Make necessary arrangements for Panchkoshi Yatra
Text Size:

Harda News : आगामी दिनों में आयोजित होने वाली पंचकोशी यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौक से वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय के अलावा हरदा टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, यात्रा मार्ग में साफ सफाई तथा तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में नदी किनारे घाटों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की जाए तथा यात्रा मार्ग में नर्मदा नदी के घाटों पर पर्याप्त संख्या में नगर सैनिक, गोताखोर एवं तैराक तैनात किए जाएं।

What do you think?