Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह ने सभी अधिकारी को दिए निर्देश केवल ई-ऑफिस सिस्टम से ही फाइलें भेजें

2 min read
Send files only from e-office system
Text Size:

Harda News : सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करें तथा सभी सरकारी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजें। जिला अधिकारियों के साथ-साथ उनके अधीनस्थ कर्मचारी भी ई-ऑफिस संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा कुमार शानु देवडिय़ा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम व जनपद पंचायत सीईओ तथा नगर परिषद खिरकिया, टिमरनी व सिराली के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम व जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिये कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत लगाए गये पौधों के फोटो ‘‘वायु दूत एप’’ पर अपलोड करें। उन्होने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लायें तथा राजस्व वसूली बढ़ाएं। राजस्व न्यायालयों में मामलों का समय पर निराकरण करें। उन्होने बैठक में सभी एसडीएम व जिला अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सिंह ने टिमरनी और हरदा के एसडीएम तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये कि पंचकोशी यात्रा के लिये निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर लें तथा निरीक्षण में जो भी समस्या देखने में आये उसका निराकरण कर लें। उन्होने पंचकोशी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिये सभी आवश्यक इंतजाम करने के लिये भी कहा। कलेक्टर सिंह ने तीनों एसडीएम को निर्देश दिये कि परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग के संबंध में जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये है, उनका सख्ती से पालन किया जाए।

What do you think?