Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : 4 अगस्त को एक शाम किशोर दा के नाम एवं ट्रॉफी सम्मान कार्यक्रम

1 min read
An evening in the name of Kishore Da and trophy award ceremony on 4th August
Text Size:

Harda news : मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार के जन्मदिन पर हरदा के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की धर्मशाला में 4 अगस्त रात्रि 7.30 से एक शाम किशोर दा के नाम का संगीतमय आयोजन होगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए राम नेमा ने बताया आज किशोर दा के जन्मदिन पर हरदा के गायक सुदीप मिश्रा की टीम द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जायेगी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके, अध्यक्षता पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल एवं विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया उपस्थित रहेंगी।

किशोर ट्रॉफी का होगा सम्मान

राम नेमा ने बताया कि आपका मंच आपके गीत के द्वारा किशोर ट्रॉफी सम्मान अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें 47 लोगों ने भाग लिया था इसमें से 12 प्रतियोगियों का चयन किया गया है जिनका सम्मान भी कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किया जाएगा साथ ही जिले से 3 संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान भी समिति जाएगा।

कार्यक्रम समिति सदस्य श्रीमती अंजू भायरे, श्रीमती सुमन राठी, विजय चौहान, विनीता तोमर ने सभी संगीत प्रेमियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

What do you think?