Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : मकान की छत से सर्विस लाइन हटवाने के संबंध में दिया आवेदन

2 min read
Application given regarding removal of service line from the roof of the house
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई में सिराली की विद्या विहार कॉलोनी निवासियों ने कलेक्टर सिंह को कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली तथा एसडीएम को कॉलोनी वासियों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

हरदा निवासी श्याम कुमार ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर आवास की मांग की, जिस पर कलेक्टर सिंह ने सीएमओ हरदा को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार आवश्यक मदद करने के निर्देश दिये। देव कॉलोनी निवासी जाकिर अली ने कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर मकान की छत से सर्विस लाइन हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में हरदा निवासी सुशील जाट ने नाली से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम गहाल निवासी रूकमणी बाई, मुकेश, शिवम्, महेन्द्र व कमलेश ने गांव के मुक्तिधाम के रास्ते से अतिक्रमण हटवाने तथा गांव में शराब की बिक्री रूकवाने का अनुरोध किया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने एसडीएम हरदा को अतिक्रमण हटवाने तथा शराब की अवैध बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।

चारूवा निवासी गोविन्दप्रसाद ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर अनुरोध किया कि फौती नामान्तरण के दौरान पटवारी द्वारा बहनों के नाम गलत अंकित कर दिये गये है, उसे सुधारा जाए। इस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को नामांतरण में सही नाम अंकित कराने के निर्देश दिये।

What do you think?