Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : हंडिया के नर्मदा मंदिर घाट, पेडी घाट एवं टंकी घाट को स्नान हेतु प्रतिबंध

1 min read
Bathing is prohibited at Narmada Mandir Ghat, Pedi Ghat and Tanki Ghat in Handia
Text Size:

Harda news : हरियाली अमावस्या पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं के हंडिया में नर्मदा नदी के तटों पर स्नान एवं पूजा अर्चना करने हेतु आने की संभावना है। विगत दिनो में भारी बारिश के कारण तवा, बरगी एवं अन्य बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे कि नर्मदा नदी का जल स्तर लगातार बड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी हरदा कुमार शानू देवडिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर्व के दौरान श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु ग्राम हंडिया के नर्मदा मंदिर घाट, पेडी घाट एवं टंकी घाट को स्नान हेतु प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश का उल्लघंन होने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

What do you think?