Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : नदियों के बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सिंह ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश

2 min read
Collector Singh instructed the officers to remain alert
Text Size:

Harda news : कलेक्टर सिंह ने अतिवर्षा के कारण जिले में स्थित नदी नालों के बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि जिन पुल पुलियों के ऊपर पानी बह रहा हो, और पुल पार करने पर दुर्घटना होने की संभावना हो, वहाँ बैरिकेड लगा कर तत्काल आवागमन नियंत्रित करें। उन्होने निर्देशित किया है कि जिन बस्तियों में पानी भरने की संभावना हो, वहाँ से पानी निकालने, तथा नागरिकों को अस्थाई रूप से विस्थापित करने की कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि तवा और बारना डेम से पानी छोड़ा गया है। नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निकट भविष्य में बरगी बांध से भी पानी छोड़ा जाएगा जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ेगा।

उन्होने एसडीएम हरदा और एसडीएम टिमरनी को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर निचली बस्तियों के घरों का चिन्हांकन कर लें तथा उनके नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या सूचीबद्ध कर लें। कोटवारों के माध्यम से मुनादी करवाकर ग्रामीणों को अलर्ट करें।

उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए स्कूल, धर्मशाला आदि राहत शिविरों के लिए स्थान चिन्हित करें तथा आवश्यकतानुसार ट्रैक्टर ट्राली, स्थानीय नाविकों की नाव व तैराकों की सूची मोबाइल नंबर सहित अद्यतन रखें। कलेक्टर सिंह ने यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय की राहत शाखा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए है कि नर्मदा नदी के किनारे के सभी गांवों में खाद्यान्न सामग्री भेज कर उसका सुरक्षित स्थान पर भंडारण करवा कर रखें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को निर्देश दिए है कि नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों में गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व बुजुर्गों को चिन्हित कर प्राथमिक, सामुदायिक अथवा जिला अस्पताल में शिफ्ट कराएं। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी गांवों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

What do you think?