Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
25 Nov 2026 हरदा 27°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Wednesday, 25 November 2026
हरदा

Harda news : तालाबों के किनारे आमजनों की आवाजाही रोकने के लिये अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

1 min read
Officers have been deployed to prevent movement of common people on the banks of ponds

Harda news : हरदा में बारिश का दौर जारी हैं। लगातार हो रही बारिश से नदियों का पानी बढ़ गया हैं। इसको लेकर अब जिला प्रशासन भी काफी सतर्क हो गया हैं। भाविष्य कोई अनहोनी न हो इसको लेकर प्रशासन की तरफ से पुरे इंतजाम किये जा रहें हैं। कलेक्टर सिंह ने अतिवर्षा के कारण जिले में स्थित नदी नालों के बड़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि जिन पुल पुलियों के ऊपर पानी बह रहा हो, और पुल पार करने पर दुर्घटना होने की संभावना हो, वहाँ बैरिकेड लगा कर तत्काल आवागमन नियंत्रित करें।

कलेक्टर के आदेश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी महेश बड़ोले ने अनुभाग में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए टिमरनी क्षेत्र में तालाबों के आसपास नागरिकों की आवाजाही रोकने के लिये अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होने ग्राम टेमागांव, डोलरिया, पोखरनी, बाजनिया, बिच्छापुर, रूंदलाय, नौसर, छीपानेर, गोंदागांव कला तथा करताना के तालाबों पर संबंधित हल्का पटवारी, सचिव, सहायक सचिव व कोटवार की ड्यूटी लगाई है।

What do you think?