Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : हरदा में लगातार बारिश का दौर जारी नदियों का जल स्तर बढ़ा पुल-पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी

2 min read
Continuous rain continues in Harda
Text Size:

Harda news : हरदा जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश से नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश को दौर जारी है। पुल पुलियों के ऊपर से पानी बह रहा है। जिला प्रशासन ने अर्लट जारी किया है पुल पुलियों पर पानी होने की स्थिति में वहानों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी घटना न घटे इसलिए कलेक्टर सिंह ने सभी अधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि तवा और बारना डेम से पानी छोड़ा गया है। नर्मदा नदी के कैचमेंट एरिया में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निकट भविष्य में बरगी बांध से भी पानी छोड़ा जाएगा। जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ेगा। कलेक्टर ने एसडीएम हरदा और एसडीएम टिमरनी को निर्देश दिए है कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र के गांवों निचली बस्तियों का दौरा कर जलस्तर बढऩे पर बस्तियों को खाली कराने और उनके रहने का खाने पीने का उचित इंतेजाम के निर्देश दिए है।

जिले में गत चौबीस घंटों में 18.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 6.9 मि.मी., टिमरनी में 10.2 मि.मी., खिरकिया में 14.2 मि.मी., रहटगांव में 34.2 मि.मी. व सिराली में 27 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 501.8 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 575.1 मि.मी., टिमरनी में 411.2 मि.मी., खिरकिया में 450.2 मि.मी., रहटगांव में 541.5 मि.मी. व सिराली में 531.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 4 अगस्त तक 644.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

What do you think?