Skip to content
ताज़ा खबर
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम
9 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु होस्टल की छात्राओं को लगाया नि:शुल्क टीका

1 min read
Free vaccination given to hostel girls to prevent cervical cancer
Text Size:

Harda news : देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के लगातार बड़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये नि:शुल्क टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को हरदा के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं के लिये टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी महिला चिकित्सक द्वारा किया गया।

शिविर में सीएमएचओ डॉ. सिंह ने छात्राओं को इस टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होने छात्राओं को समझाया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। यदि सही समय पर इस रोग का उपचार किया जाए तो इस रोग से प्रभावित मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती अवस्था में महिलाओं में कोई लक्षण नजर नही आते है। शुरूआती अवस्था में सर्वाइकल कैंसर का पता लगने पर इसका उपचार आसान रहता है।

What do you think?