Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : ओरल हेल्थ प्रमोशन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को किया प्रशिक्षित

2 min read
Teachers were trained under the Oral Health Promotion Program
Text Size:

Harda news : हरदा जिले के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों में दांत साफ करने के लिये टूथ ब्रशिंग की आदत डालने के उद्देश्य से ‘‘दंत शक्ति अभियान’’ प्रारम्भ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस कार्यक्रम के लिये देश में सर्वप्रथम हरदा जिले का चयन किया गया है। अभियान के तहत ओरल हेल्थ प्रमोशन कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने जिले के अधिकारियों को विस्तार से समझाया। उन्होने बताया कि अभियान के तहत 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को मध्यान्ह भोजन से पहले हाथ धोने के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन के बाद टूथ ब्रश नियमित रूप से करने के महत्व के बारे में बताकर नियमित रूप से टूथ ब्रश करने की आदत विकसित की जाएगी।
डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बच्चे नियमित रूप से दांत साफ नहीं करते है तो उनके दांतों में दंत क्षय होने लगता है। बचपन में ही दांतों में खराबी आने और दांतों में दर्द रहने के कारण बच्चा कई तरह की पौष्टिक खाद्य सामग्री नहीं खा पाता है। इससे बच्चे के पोषण स्तर पर भी दुष्प्रभाव पढ़ता है। प्रशिक्षण में राज्य स्तर से आए प्रशिक्षक डॉ. सौम्या राठी, डॉ. धीरज धुपारे, डॉ. आयुषी गुप्ता, डॉ. पियूष दोगने ने टूथ ब्रश करने के सही तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षकों द्वारा टूथ ब्रशिंग का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ओरल हेल्थ कार्यक्रम भोपाल से आई अर्चना अवस्थी ने कार्यक्रम की आवश्यकता व उद्देश्य के बारे में बताया। इसके अलावा खिरकिया और सिराली में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्राथमिक शाला शिक्षक और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?