Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह को किसान ने मूंग की फसल का भुगतान प्राप्त न होने के संबंध में की शिकायत

2 min read
Farmer presented moong crop to Collector Aditya Singh
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में चारखेड़ा निवासी संजय योगी ने कलेक्टर सिंह को राशन के लिये पात्रता पर्ची बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रता अनुसार आवेदक की पात्रता पर्ची बनवाने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में ग्राम उड़ा के किसानों ने कलेक्टर सिंह को मूंग की फसल का भुगतान प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर उन्होने मार्कफेड के जिला प्रबन्धक को फसल का भुगतान कराने के निर्देश दिये। ग्राम डगावा भट्ट निवासी विशाल राव ने जनसुनवाई में कलेक्टर सिंह को आवेदन देकर पालतू गर्भवती भैंस की विद्युत करन्ट से मौत पर मुआवजा राशि की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को प्रकरण की जांच कर पात्रता अनुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये।

खिरकिया निवासी ओमप्रकाश माहेश्वरी ने भू-अभिलेख संबंधी रिकार्ड दुरस्त करने के संबंध में कलेक्टर सिंह को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार खिरकिया को राजस्व महा अभियान के तहत आवेदक का भू-अभिलेख संबंधी रिकार्ड अद्यतन कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में हरदा शहर के वार्ड क्र. 31 खेड़ीपुरा के निवासियों ने बायपास रोड पर नाली निर्माण व पेयजल व्यवस्था तथा पेरासिटी कॉलोनी निवासियों ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदकों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

What do you think?