Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda news : खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि दल द्वारा प्रगतिशील स्वसहायता समूह से दूध, तेल, शक्कर व चावल तथा नारी चेतना स्वसहायता समूह से पूड़ी, सब्जी, दलिया, आटा के सेंपल लिए। इसके साथ ही सात्विक डेरी से दूध, मावा, घी व दही के सैम्पल लिये। इसके अलावा सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने राजस्थान मिष्ठान से मावा पेड़ा, मावा बर्फी, केशर कतली व मिल्क केक तथा श्रीजी डेरी से दही, पनीर, दूध व मठा के सैंपल लिये। उन्होने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिये खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ’योति बंसल उपस्थित थी।

What do you think?