Skip to content
ताज़ा खबर
कलेक्टर एवं एसपी सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की मदद के लिए तत्काल आगे आएवृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच कलेक्टर एवं एसपी ने मनाई दीपावलीखाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमण
9 Nov 2026 हरदा 22°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

Harda News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव-गांव में हुए कार्यक्रम

1 min read
Programs were held in every village under the Har Ghar Tiranga Abhiyan
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में खिरकिया, ग्राम बेसवा, पहटकला, सिरकंबा, मसनगांव, खमलाय, बारंगी, आमाखाल और गोमगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम खिरकिया व सिराली में तिरंगा रैली व मैराथन आयोजित हुई।

रैली के संपन्न होने पर उपस्थित नागरिकों को तिरंगा अभियान संबंधी शपथ दिलाई गई। ग्राम रहटा खुर्द में रंगोली, मेहंदी, व्यंजन और तिरंगा थाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसके अलावा ग्राम बेसवा के आंगनबाडी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्राम पहटकला में वाहन रैली व शपथ ग्रहण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्राम सिरकंबा के आंगनवाड़ी केंद्र में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसके अलावा ग्राम मसनगांव, खमलाय, बारंगी, आमाखाल और गोमगांव में भी तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किये गये। ग्राम टेमलावाडी में मानव श्रृंखला बनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को तिरंगा अभियान संबंधी शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार जिले के ग्राम बागरुल में तिरंगा रैली व मोरगड़ी में मानव श्रृंखला आयोजित की गई।

What do you think?