Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने बैरागड़ विस्फोट दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

2 min read
Collector Aditya Singh met the families affected by Bairagarh blast accident
Text Size:

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने हरदा के आईटीआई भवन पहुंचकर वहां निवासरत बैरागड़ विस्फोट दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोडा तथा एसडीएम कुमार सानू देवडिय़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने मौके पर उपस्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को निर्देश दिए कि आईटीआई भवन के जिन कक्षों में ये परिवार रह रहे हैं, वहाँ नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के सदस्यों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए।

कलेक्टर सिंह ने इन परिवारों में निवासरत एक गर्भवती महिला के नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश भी उपस्थित चिकित्सक को दिए। उन्होंने कहा कि इन परिवारों में से जिनके बच्चे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो गए हैं उनके फार्म ‘‘रुक जाना नहीं’’ योजना के तहत भरवा जाएं ताकि बच्चे पुन: परीक्षा दे सकें।

कलेक्टर सिंह ने विस्फोट प्रभावित परिवारों के सदस्यों से कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो उन्हें कभी भी फोन लगाकर समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा एसडीएम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन लगाकर भी अपनी समस्या बता सकते हैं, उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि आईटीआई भवन में निवास के लिए स्थान कम पड़ रहा है, तो अन्य सामुदायिक भवनों में इन परिवारों के रहने की व्यवस्था की कर दी जाए। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि परिवार के मुखियाओं से अन्य छात्रावास या धर्मशाला जैसे भवन पसंद करवा लें, और वहाँ उनके रहने की व्यवस्था कर दें। प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उनके पुराने निवास स्थान पर रखे सामान की चोरी की संभावना रहती है, तो कलेक्टर सिंह ने नगर निरीक्षक पुलिस को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

What do you think?