Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda news : कलेक्टर सिंह ने लोकसभा निर्वाचन की मतगणना तैयारियों की समीक्षा

2 min read
Collector Singh made preparations for counting of Lok Sabha elections.
Text Size:

Harda news : लोकसभा निर्वाचन के लिये आगामी 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा। मतगणना के लिये अब तक की गई तैयारियों की कलेक्टर आदित्य सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नोडल अधिकारियों की बैठक में विस्तार से समीक्षा की।

उन्होने मतगणना कार्य के लिये माइक्रो ऑब्जर्वर्स, मतगणना पर्यवेक्षक तथा गणना सहायक की नियुक्ति के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौडा, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व सुश्री रजनी वर्मा सहित मतगणना के लिये नियुक्त अन्य नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार को मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों की चाय नाश्ता व भोजन व्यवस्था करने, मतगणना परिसर की साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय, फायर ब्रिगेड व पेयजल व्यवस्था के लिये निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को मतगणना स्थल पर अस्थाई चिकित्सालय स्थापित कर वहां चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने व एम्बूलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।

उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सक्सेना को मतगणना स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जनरेटर की व्यवस्था करने के लिये निर्देश दिये। उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को मतगणना स्थल पर बेरिकेटिंग कराने तथा साउण्ड व्यवस्था और डिस्प्ले बोर्ड के संबंध में निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि मतगणना कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 28 मई को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 3 जून को सम्पन्न होगा।

What do you think?