Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

Harda news : विद्युत लाईनों के मेंटेनेंस के लिये विद्युत कटौती करने से दो दिन पहले करें सूचित

1 min read
Inform two days before power cut for maintenance of power lines.

Harda news : कलेक्टर आदित्य सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने कम्पनी के महाप्रबन्धक अनूप सक्सेना से कहा कि इसके लिये जो भी संसाधन आवश्यक हों, बताएं ताकि कम्पनी के वरिष्ठ कार्यालय से चर्चा कर संसाधन उपलब्ध कराये जा सकें।

कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिये कि विद्युत लाईनों के मेंटेनेंस के लिये विद्युत कटौती करने से एक दो दिन पहले कटौती के शेड्यूल का व्यापक प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों के माध्यम से कराएं ताकि नागरिकों को मालूम रहे कि मेन्टेनेंस के कारण विद्युत कटौती की जा रही है। महाप्रबन्धक सक्सेना ने इस अवसर पर बताया कि सोडलपुर में 132 के.वी. सब स्टेशन का कार्य निर्माणाधीन है, इसके अलावा यदि ग्राम रेलवा में प्रस्तावित 132 के.वी. सब स्टेशन स्वीकृत हो जाए तो इन दोनों सब स्टेशनों के पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है।