Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित

2 min read
Chief Minister Dr. Yadav launched Ladli Behna Yojana
Text Size:

Harda News :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं सिलेंडर रीफिलिंग के लिए हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की।

इसी कार्यक्रम में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रूपये की राशि भी अंतरित की। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने सभी लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेवा शक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी स्थिति में कम नहीं है वो भी लड़कों की तरह हर फील्ड में आगे है। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कहा कि लड़का लड़की में कोई अंतर नहीं है, सभी एक समान है। उन्होने सभी से रेवा शक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने रेवा शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी एवं उसके लाभ भी बताए।

हरदा जिले की 94194 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से जिले की 94194 लाड़ली बहनों के खाते में आज 11.47 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। इनमें जनपद पंचायत हरदा की 23931, जनपद पंचायत खिरकिया की 23123, जनपद पंचायत टिमरनी की 26139, नगर पालिका परिषद हरदा की 11736, नगर परिषद खिरकिया की 3569, नगर परिषद सिराली की 2317 तथा नगर परिषद टिमरनी की 3379 बहनें शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

लाड़ली बहनों ने उड़ाई पतंग, कठपुतली और नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता के लिए कठपुतली एवं नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभी लाड़ली बहनों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया के साथ पतंग भी उड़ाई। कार्यक्रम में मकर संक्रांति पर्व पर महिलाओं को तिल, गुड़ के लड्डू का वितरण भी किया गया।

What do you think?