Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

2 min read
swami vivekananda's birthday
Text Size:

Harda News : स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह जिले के विद्यालयों व महाविद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ आर के दोगने, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आकाशवाणी के माध्यम से रेडियो पर सीधा प्रसारण भी किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर के दोगने ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि लक्ष्य की प्राप्ति तक हमें निरंतर आगे बड़ते रहना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार अत्यंत लाभदायक है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को सूर्य नमस्कार नियमित रूप से करना चाहिए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सुबह उठकर सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए। सूर्य नमस्कार हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि सामूहिक सूर्य नमस्कार के लिये कुल 12 मुद्रायें निर्धारित है, जिनमें प्रार्थना मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पाद हस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचालनासन, पादहस्तासन, हस्त उत्तानासन, प्रार्थनामुद्रा की मुद्रा शामिल है।

What do you think?