Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
राष्ट्रीय

किसी दर्द के आगे जिन्दगी को झुका देना जिन्दगी के साथ इंसाफ नहीं

2 min read
It is not fair to life to bow down to any pain

दुनिया में खुशी एक ऐसा जज्बात होती है, जिसे हर कोई आपके साथ बाट सकता है। अगर आप हंस रहे है तो ये मुनासिब है कई लोग आपके साथ हंसने लगे। लेकिन दर्द ऐसा जज्बात होता है उसका कोई साथी नहीं होता है। अगर आप रो रहे तो आपको संभव है अकेले ही रोना है।

लेकिन ये बात भी जाहिर है खुशी का मौका जिन्दगी में एक ऐसा वक्त होता है जो आसानी से गुजर जाता है। दर्द का एक लम्हा भी इंसान के लिए काटना मुश्किल हो जाता है।

अब सोचने वाली बात है जब आसान लम्हों में बहुत लोग आसानी से साथी बन जाते है। वहीं इंसान दर्द के वक्त आपको दूर-दूर तक नजर नहीं आयेगे। बेमतलब है इंसान किसी से सहारे की उम्मीद करें।

जिन्दगी में आपको जो भी काम करना है अपने दम पर करों। फिर देखना हर मंजिल आपके कदम चुमेगी।

खुशी और गम जिन्दगी के दो पहलू है। चाहकर भी आप उसमें से किसी एक को नहीं चुन सकते है। जब तक जिन्दगी में खुशी के लम्हें है उन्हें एंजाय करों और हर पल खुशी के साथ जीयों।

क्योंकि जब जिन्दगी में कोई दर्द का सामना करना पढ़ेगा तो यहीं वो लम्हें होगे जो आपको जिन्दगी जीने की नई उम्मीद नहीं रहा प्रदान करेगें।

कभी किसी दर्द के आगे अपनी जिन्दगी को झुका देना जिन्दगी के साथ इंसाफ नहीं है। हर दर्द से लडक़र उस पर जीत हासिल करना यहीं जिन्दगी का फलसफा है।

कुछ लोग ऐसे होते जरा से दर्द के लम्हात जिन्दगी में आये नहीं के जिन्दगी से हार मानकर अपनी जिन्दगी को खत्म कर लेते है। लेकिन मौत हर परेशानी का हल नहीं होती है। अगर जिन्दगी इस विश्वास के साथ जी जाये एक दिन हम इस दर्द के भावर हो पार कर जिन्दगी में खुशियों के मुकाम पर पहुंचेगे तो दर्द के साये यूंही आपका पीछा करना छोड़ देगे।

सैयद शबाना अली
हरदा मध्यप्रदेश